प्रशासनिक बैठक में विस्थापितों ने समस्याओं को गिनाया

---Advertisement---

रवि सिंह, दुद्धी

सोंनभद्र

दुद्धी/सोनभद्र|कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों के साथ आज एक प्रशानिक बैठक तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पन्न हुई, बैठक में विस्थापित जलालुद्दीन , चंद्रमणि खरवार, फनेश्चर जायसवाल, गंभीरा प्रसाद , बहादर अली आदि ने 24 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा किया जिसमे प्रमुख रूप से छूटे लोगो का विस्थापन सूची में नाम जोड़ा जाए, जिन्हे पैकेज मिल गया उन्हें प्लाट वितरित किया जाए ,कुछ विस्थापितों के केवल लडकिया ही वारिस है उन्हें विस्थापन सूची में सूचीबद्ध कर विस्थापन का लाभ दिया जाए, सुंदरी गांव से कार्यदायी संस्था द्वारा मिट्टी उठाया जा रहा है लेकिन उन लोगो को अभी तक पैकेज वितरित नहीं किया गया मिट्टी का उठान उन्हें पैकेज देने के बाद ही किया जाए, ब्लास्टिग भी उसी तरह बिना पैकेज दिए किया का रहा है। विस्थापितों ने कहा कि परियोजना का समय समय पर बजट रिवाइज किया जाता है लेकिन 2014 में पुनर्वास पैकेज के रूप में 7 लाख 11 हजार रूपए विस्थापितों को दिए गए शेष विस्थापितों को पैकेज राशि बढाकर दिया जाए।विस्थापित कालोनी में बालू के आभाव में मकान नहीं बन पा रहे विस्थापितों को बालू बोल्डर आसानी से उपलब्ध कराया जाए पूर्व में कार्यदायी संस्था द्वारा मकान के लिए बालू दिया गया था लेकिन पिछले कई वर्षों से नहीं दिया जा रहा है,विस्थापितों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाए ले साथ आदि मांगों को रखा|
तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने विस्थापितों से कहा कि आपकी मूलभूत समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा जिसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। बैठक में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, राजेश कुमार, नन्दलाल यादव ,दिग्विजय ,क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार ,महेंद्र यादव सहित करीब सौ विस्थापित
व डूब क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment