*थाना बीजपुर, शाहगंज तथा चौकी चकरिया पुलिस द्वारा अपने–अपने क्षेत्रों के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में मयपीएसी की गयी सघन काम्बिंग*

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर,,सोंनभद्र, थाना बीजपुर, शाहगंज तथा चौकी चकरिया पुलिस द्वारा अपने–अपने क्षेत्रों के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में मयपीएसी की गयी सघन काम्बिंग*

जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक 02.12.2021 को थाना बीजपर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोती के जंगलो में, थाना शाहगंज पुलिस द्वारा ग्राम दुगौलिया व राजपुर में मयपीएसी तथा चौकी चकरिया थाना कोन पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र के ग्राम पिण्डारी के दूरस्थ इलाकों में मयपीएसी सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment