अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग चोपन सोन नदी पर बने पुराने पुल से कई वर्षों से पुल को जर्जर बताते हुए बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में नए पुल से ही छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे पुल पर बालू व गिट्टी लदे ट्रक आदि के आने-जाने से दुर्घटना के साथ ही अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
चोपन में सोन नदी पर आवागमन के लिए एक नया पुल का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान वर्ष 2012 में उसके समीप एक दूसरे पुल का निर्माण करा दिया गया। इसके साथ ही पुराने पुल को भी दुरुस्त कर दिया गया। लेकिन कई वर्षों से पुराने पुल से वाहनों का आवागमन बंद है। ऐसे में एक ही पुल से छोटे-बड़े वाहन व पैदल आ जा रहे हैं। सोन नदी पर बने पुल की लाइट भी वर्षो से खराब व जीर्ण शीर्ण अवस्था में है।
सोन नदी पर बने जिस पुल से इन दिनों वाहनों का आवागमन हो रहा है, उस पर भी प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। पुल पर लगी सभी लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, कुछ में तो बल्ब ही नहीं है। ऐसे में एक ही पुल से आवागमन व अंधेरा होने से अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है आए दिन एक्सीडेंट होता रहता हैं । जिसको संज्ञान में लेते हुए सभी दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व निवासियों द्वारा पूर्व कई बार में सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था के प्रबंधक को लिखित व मौखिक रूप से सोन नदी पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग भी की जा चुकी है। परंतु अभी तक प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी जिसके कारण बहुत से लोग काल के गाल में समा गये हैं इसलिए जनहित में दोनों पुल पर प्रकाश की अविलंब व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हैं।
स्थानीय सम्भ्रांत नागरिक एवं सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पुराने पुल को तत्काल वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू रुप से चालू कराने की मांग किया है, ताकि बेरियर पर आये दिन हो रही छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं के साथ ही जाम पर पर अंकुश लगाया जा सके।
*वर्षों से बंद पड़े पुराने सोन पुल को चालू कराने की मांग हुई तेज।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 2, 2021 3:58 AM
---Advertisement---

