अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ डिवाइडर कटींग सघोर सेवासदन के पास कार व टीपर में भीडतं टक्कर में कार सवार गंभीर रूप से घायल वं टीपर चालक फरार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम लगभग सवा आठ बजे करीब डाला पुलिस चौकी अंतर्गत लंगड़ा मोड़ डिवाइडर कटींग अघोर सेवा सदन के पास कार व टीपर में भिड़ंत हो गयी जिसमे कार सवार अरविंद पुत्र दीनानाथ उम्र 32 व दारा सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी गण बैरपान , अनपरा, सोनभद्र घायल हो गए जिसमें दारा सिंह यादव को गम्भीर चोटें आई है । डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर व स्थानीयों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए डाला स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया और प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया

