अमृत महोत्सव पर भव्य रूप से निकाली गई तिरंगा यात्रा

---Advertisement---

उमेश सागर, 

शक्तिनगर sonbhadra

आज देश की आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव मनाए जाने के दौरान भव्य तिरंगा यात्रा अमृत महोत्सव समिति द्वारा रूपरेखा बनाकर भव्य रूप देते हुए लगभग 500 बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा खड़िया बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर से पूरे साज-सज्जा के साथ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नन्हीं बालिका को भारत माता का स्वरूप देकर जिला पंचायत सदस्य पान पति देवी द्वारा माल्यार्पण करा कर तिरंगा रैली आरंभ की गई जो ज्वालामुखी मंदिर होते हुए दुद्धिचुआ गोलचक्कर से पुनः ज्वालामुखी मंदिर पर भारत माता की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सभी राष्ट्रभक्त अपनी उपस्थिति दिखाते हुए भव्य रूप दिया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान अनपरा, बिना, कोहरौल, खड़िया, कोटा, शक्तिनगर अंबेडकर नगर से आकर लोक सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बबलू गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज निकाली गई तिरंगा यात्रा में 500 से ज्यादा बाइक तिरंगा यात्रा में लोग सम्मिलित रहे साथ ही साथ इस अमृत महोत्सव के दौरान देश प्रेमी सभी व्यक्ति मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment