शक्ति नगर थाना पर डायल 112 मैं तैनात रहे उप निरीक्षक रामकृष्ण यादव की रिटायरमेंट की हुई भावभीनी विदाई

---Advertisement---

 

उमेश सागर की रिपोर्ट

शक्तिनगर/शक्तिनगर थाना परिसर में सोमवार की शाम उस समय सबकी आंखे नम हो गई, जब शक्तिनगर थाना पर डायल 112 मैं तैनात रहे उप निरीक्षक रामकृष्ण यादव की भावभीनी विदाई की गई। इस दौरान शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा द्वारा रामायण-गीता समेत छाता-टॉर्च व अंगवस्त्र देकर सम्मान के साथ विदाई समारोह में सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि, रामकृष्ण यादव ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इनके द्वारा किए गए कार्यो को हम सभी कभी भूल नहीं पाएंगे। वहीं सेवानिवृत्त रामकृष्ण यादव ने कहा कि, सफलता के लिए इंसान को अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहें, सुख व दुख दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। संकट की घड़ी में अपना धैर्य बनाए रखे और विवेक पूर्वक निर्णय लें। सच्चा सिपाही वही है जो अपने फर्ज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार हो। साथ ही सामाजिक मूल्यों को भी समझे।
रामकृष्ण यादव 80 बैच के सिपाही के रूप पहला पोस्टिंग बनारस में ज्वाइन किए थे जो की प्रमोशन पाकर 2015 में उप निरीक्षक के पोस्ट पर तैनात हुए थे। गाजीपुर के रहने वाले रामकृष्ण यादव सोनभद्र में पन्नूगंज, ओबरा एवं शक्तिनगर मैं सेवा दे चुके है। शक्तिनगर थाना स्टाफ में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र, एसआई वंशराज यादव, अम्बुज तिवारी, आदर्श शुक्ला, मोहित तिवारी, सुनील शर्मा, इमरान, जितेंद्र कुमार, सोमनाथ, उपेंद्र चौधरी,राम जी डायल 112 ,रामधनी राम डायल 112, देवीदयाल गौतम डायल 112,उमेश यादव डायल 112, मुकेश गुप्ता डायल 112,लल्लू प्रसाद डायल 112 ,सुमित पटेल समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी व समाजसेवी लोग भी भावभीनी विदाई की घड़ी के समय मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment