किसानों को निशुल्क डिकम्पोजर वितरित किया ग्राम लहना में।

---Advertisement---

 

नूरूल होदा खान ।गाजीपुर

ग्राम सभा लहना दयालपुर में कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानन्द पाण्डेय द्वारा किसानों को निशुल्क डिकम्पोजर वितरित किया गया ,तथा किसानों ने अपने खेत मे पराली न जलाने हेतु ईश्वर की सपथ लिए, तथा डिकॉम्पोजर का प्रयोग करते हुए फसल अवशेष को अपने खेत मे ही डिकॉम्पोज करने हेतु संकल्पित हुए ।
कृषि विभाग के कर्मचारी सच्चिदानन्द ने किसानों को डिकॉम्पोजर कैप्सूल द्वारा अपने घर पर ही 5 लीटर पानी मे 300 ग्राम गुड़ मिलाकर डिकॉम्पोजर तैयार करने की विधि को बताया तथा साथ ही किसान लम्बे समय तक इस डिकॉम्पोजर को कल्चर कर के अपने यहां जीवित रख सकते है क्योंकि डिकॉम्पोजर में फसल अवशेष को शीघ्रता से विघटित करने वाले जीवित जीवाणु मौजूद रहते है जिनको गुड़ और पानी के साथ लंबे समय तक कल्चर कर के रख सकते है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत
चंदन कुमार,रमेश कुमार, कामेश्वर राम योगेंद्र गिरी ,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा धन्नू सिंह ,भागवत सिंह आदि कुल 30 किसानों को डिकॉम्पोजर वितरित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment