*स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में आदर्श नगर पंचायत जिले में प्रथम व मंडल में पाया दूसरा स्थान

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में नगर पंचायत चोपन ने जिले में पहला स्थान व मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि पिछले वर्ष कुछ अंको से नगर पंचायत चूक गया था परंतु नगर पंचायत कर्मियों का स्वच्छता के प्रति संघर्ष जारी था जिसका नतीजा जनता के सामने है। उल्लेखनीय है कि लगभग 15 हजार की आबादी वाले नगर में 11 वार्ड हैं। यहां पर 35 सफाई कर्मी कार्यरत है जिनकी बदौलत नगर को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने में अहम योगदान रहता है। ट्रैक्टर-ट्राली, कूड़ा गाड़ी,कूड़ा कंटेनर,जेसीबी आदि नगर पंचायत के पास मौजूद हैं। इनकी मदद से शहर के सभी वार्डों में से घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। चेयरमैन फरीदा बेगम ने इस उपलब्धि को नगरवासियों के सहयोग व संकल्प की देन बताया कहा की यह स्वच्छता कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत का नतीजा है तथा यह नगरवासियों के सहयोग से ही संभव हुआ है। परिणाम की घोषणा होते ही कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई।
अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को सफाई कर्मियों की बदौलत यह रेटिंग मिल पाई है। लॉक डाउन के दौरान भी सफाई कर्मी मुस्तैदी के साथ कोरोना व अपने परिवार का परवाह किये बगैर दिन रात सफाई में लगे रहते थे जिसका नतीजा आप सभी के सामने है।
नगर पंचायत के इस सफलता के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इसके लिए नगर पंचायत कर्मी बधाई के पात्र है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment