*सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जी का (82) वा जन्मदिन सपाजनो ने हर्षोल्लास से मनाया गया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

 

चोपन/सोनभद्र। आज ग्राम सभा सिंदुरिया में समाजवादी योग संदेश यात्रा की संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी महाराज जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/ रक्षा मंत्री भारत सरकार माननीय मुलायम सिंह यादव नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु और लंबी उम्र की कामना के लिए कार्यक्रम किया जो इस प्रकार था ,एक दिवसीय समाजवादी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया और साथ ही ,24 घंटे यज्ञ-हवन कर नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की ,सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान,फल और गरीब मलिन बस्ती में बच्चों को पुस्तक और पेंसिल बाठकर जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु होने की कामना किया गया । कार्यक्रम में योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर यज्ञ हवन कर माननीय मुलायम सिंह यादव जी के दीर्घायु होने की कामना के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में फैली अराजकता की शांति के लिए भी हवन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, छात्र नेता प्रदीप साहनी ,संजय शर्मा, विमलेश गिरी ,मनोज केसरी ,भक्ति केसरी, अक्षय भुजा ,सतीश, विनोद, संजय ,गजेंद्र ,रामप्यारे ,राजू पटेल तमाम लोगों ने यज्ञ हवन कर मुलायम सिंह यादव जी के दीर्घायु होने की कामना भी की ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment