जयंत प्रभारी को भा गयी जयंत की चौकी, दूसरी बार मिला है प्रभार*

---Advertisement---

उमेश सागर

सिंगरौली। सिंगरौली जिले का जयंत चौकी अपने आप मे आये दिन चर्चाओं में और पेपरों में कबाड़ कोयला डीज़ल को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। चौकी क्षेत्र में स्थित तमाम एनसीएल की परियोजनाओं समेत अन्य कई छोटी बडी प्राइवेट कंपनियां बसी हुई है। ऐसे में क्षेत्र में कबाड़ियों भी संख्या इतनी है कि मानो हर घर से रोजाना कबाड़ (लोहा लक्कड़) निकलता है और क्षेत्र के कबाड़ियों का व्यवसाय बढ़ता चला जा रहा है।सूत्रों की माने तो चौकी प्रभारी के बिना इजाजत के एक पत्ता भी नही हिल पाता है। इन्ही सब चर्चाओं को लेकर जयंत चौकी सुर्खियां बटोरता रहा है। ऐसे में जयंत चौकी प्रभारी को जयंत चौकी की कुर्सी इतनी भा गयी कि दुबारा उन्हें प्रभार मिल गया। इससे पहले भी प्रभारी ने प्रभार लेकर चौकी पर डटे रहे। जिसके बाद महेन्द्र सिंग और अभिमन्यु द्विवेदी के बाद फिर से प्रभार प्राप्त हुआ। सूत्रों की माने तो प्रभारी पर विभाग के उच्च अधिकारी भी महेरबान है। अब देंखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेकर क्या रुख दिखाते है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment