ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर
शक्तिनगर।चिल्काटाँडँ ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह से ग्राम पंचायत में कई स्थानों पर कैंप लगाकर ग्राम प्रधान चिल्काटाँडँ हीरालाल के सहयोग से कोरोना टीकाकरण का महा आयोजन कराया गया जहां ग्रामीणो ने कोरोना टीकाकरण का कोविशील्ड व कोवैक्सीन टीका लगवाया। जनपद में चल रहे अभियान में कोरोना से बचाव हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड चुका है जिसका असर देखने को जिले के अन्य ब्लाको सहित म्योरपुर ब्लाक में दिख रहा है। शनिवार को ग्राम पंचायत मे कोरोना टीकाकरण का आयोजन प्रधान हीरालाल द्वारा निमियाटाँडँ के डी बाबा व बस स्टैंड के हनुमान मंदिर के पास मे कैप लगवाकर कराया गया उन्होंने बताया की काफी संख्या में टीकाकरण हो रहा हैं इसके बावजूद ग्रामीणो में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिला जहां हर वर्ग के लोग टीका कराने पहुच रहे है टीकाकरण कैंप मे ग्रामीणो ने कोविशील्ड व कोवैक्सीन का टीका लगवाया। अभियान में प्रधान हीरालाल प्राथमिक विद्यालय के अध्यापिका निभा कुमारी, सहयोगी नर्स सुषमा कुमारी, सहायक ऑपरेटर पिंटू कुमार भारती,सहायिका उषा देवी, सहायिका शीला देवी, राजकुमार गौतम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

