अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र। नगर में सोनेश्वर महादेव मंदिर के सामने जैसे ही गो धुली बेला हुई तो लोगो के उत्साह चर्मोत्कर्ष पर हो गया ।
लोगो ने घाटो को जो दीपो से सजाया गया था देखते ही देखते अलौकिक छटा बिखेरने लगे । लोगो ने सोन नदी में दीपदान किया । दीपदान करते ही हर हर महादेव के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । रंग बिरंगे झालरों के टिमटिमाते रोशनी से पूरा सोनेश्वर महादेव परिसर अलग ही छटा बिखेर रहा था ।
देव दीपावली को लेकर एक सप्ताह से चल रहे तैयारियों पर हर कही हर छोटे से लगायत बड़े कार्यों को बड़े ही समयबद्ध तरीके से किया गया ।कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड ही मौजूद रहे। इस अवसर पर राम सुन्दर निषाद , संजीव त्रिपाठी , कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल , श्यामाचरण गिरी, महेंद्र केशरी , विजय अग्रहरी , मनीष त्रिपाठी , समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सीओ सिटी राजकुमार तिवारी इंसपेक्टर के के सिंह अपने सहयोगियों के साथ यातायात समेत मौके पर मौजूद रहे । देर रात तक चलते बिभिन्न कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया ।

