गुरूनानक देव द्वारा दी गयी शिक्षा आज भी लोगों को सही रास्ते पर चलनेे के लिए करती है प्रेरित: कीर्ति शेखर पाठक

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के सक्रिय भाजपा नेता तथा समाजसेवी व स्व. श्री सुदामा पाठक के पौत्र कीर्ति शेखर पाठक ने सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव की ५५२वीं जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस दौरान उन्होने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552वीं जयंती आ बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।  इस दिन आयोजित होने वाली सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है। और गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया जाता है। श्री पाठक ने कहा कि आज भी गुरु नानक देव की शिक्षाएं सही रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं।  उनके अनुयायी इन्हें नानक और नानक देव, बाबा नानक और नानक शाह जी जैसे नामों से संबोधित करते हैं।  इस दिन प्रात: प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है।  सिख धर्म के लोग इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाते हैं।  गुरुनानक जी ने अपने उपदेशों से लोगों को जीवन की सही राह दिखाई। श्री पाठक ने कहा कि गुरूनानक देव जी के उपदेश आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। गुरूनानक देव जी ने कहा था परम-पिता परमेश्वर एक है। हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ। उन्होने कहा था कि हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें। श्री पाठक ने कहा कि गुरूनानक देव जी ने कहा था कि मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें। आज यह आवश्यक है कि समाज का हर वर्ग गुरूनानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करे यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment