*स्वतंत्रता का 75 वां अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से ग्राम वासी सेवा आश्रम के प्रांगण में मनाया गया‌

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।नगर में स्वतंत्रता का 75 वां अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से ग्राम वासी सेवा आश्रम चोपन के प्रांगण में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश भारतीय सेना के सैनिक ने किया जो श्रीनगर पुलवामा में इस समय कार्यरत है कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर वंशधारी जी प्रधानाचार्य विद्या मंदिर ओबरा श्रीमती गीतांजलि चौबे समाजसेवी ने सम्यक रूप से भारतीय इतिहास का वर्णन किया व जिले के भी इतिहास और जानकारी दी गई उपस्थित लोगों में हर्षोल्लास का माहौल रहा और अपने जिले राष्ट्र के स्वतंत्रता में सहयोग एवं व्यक्तियों के बारे में जानने का मौका मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,भगवान बिरसा मुंडा एवं गुरु नानक देव के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि पर प्रारंभ हुआ इसके पश्चात वंदे मातरम गायन एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए अमृत महोत्सव में उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के वृहद संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुआ है जिसे हम सब को और आने वाली पीढ़ी को सदैव याद रखना है एवं उनका सम्मान करना है साथ ही आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं गुरु नानक जयंती पर उपस्थित लोगों को शुभकामना दिया गया । कार्यक्रम व्यवस्था में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश जी, निर्मोल सिंह, मनमोहन जी ,संकेत माली इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह ने किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment