प्राथमिक विद्यालय चोपन में वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती व देव दीपावली हर्षोल्लास से मनाया गया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को चोपन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में अदम्य साहस और बलिदान की प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती और देव दीपावली बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को महारानी लक्ष्मीबाई के विषय में और उनके विचारों व सिद्धांतों को बताया गया।
महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन “हर घर जल” के अन्तर्गत राम मनोहर, कृष्णा, सूरज द्वारा बच्चों को जल के महत्व, आवश्यकता एवं जल के बचाव के विषय में जानकारी दिया गया और बच्चों को हाथों की स्वच्छता क्यों आवश्यक है एवं हाथ धुलने के सही तरीकों के बारे में भी बताया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा लक्ष्मी बाई के बारे में झांकी प्रस्तुत की गई एवं दीये सजाकर तथा रंगोली बनाकर देव दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह, आंगनबाड़ी विजयलक्ष्मी, एएनएम अंजू पाल, आशा प्रगति मौर्या, जल जीवन मिशन से राम मनोहर, कृष्णा, सूरज, उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment