*अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र।आज दिनांक 15-11-2021 को बैरियर रामलीला मैदान में अपना दल एस का मासिक बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी ने किया बैठक में सर्वसम्मति प्रभुनाथ खरवार को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया ।बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सतनारायण पटेल एवं विशिष्ट अतिथि आनंद पटेल दयालु रहे । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतनारायण पटेल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम लोगों को मजबूती के साथ कार्य करना होगा । वही अध्यक्षता कर रहे श्यामाचरण गिरी ने कहा कि जनपद के 1 विधानसभा शीट पर अपना दल एस दावेदारी करेगी और हम लोग पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करेंगे और विश्वास दिलाते हैं की जीत अवश्य मिलेगी। विशिष्ट अतिथि आनंद पटेल कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहां की अपना दल एस बीजेपी की सबसे मजबूत सहयोगी दल हैं । बैठक में रामबाबू ,शिवदत्त दुबे ,शब्बू शेख, ओमकार, सन्तोष पटेल ,ठाकुर ,जयप्रकाश आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राकेश बिन्द ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment