*नदी से अवैध बालू निकालते वक्त वनविभाग ने टिपर को पकड़ के किया सीज*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन थाना क्षेत्र और डाला रेंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटा में गुरुवार की रात्रि नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे टीपर को वन विभाग ने पकड़ कर सीज कर दिया।
जानकारी के मुताबिक डाला वन क्षेत्राधिकारी राजन सोनकर को मुखीबर द्वारा देर रात्रि मे खबर मिली कि कोटा गांव के सामने कनहर नदी मे घुस कर एक टिपर बालू लोड कर रहा है।
सूचना मिलते ही आनन-फानन मे दलबल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान जैसे ही मौके पर पहुंची वन रेंज की टीम को देखकर अवैध खनन कर रहे टिपर का ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। उसके बाद टीम ने टिपर का पीछा कर कब्जे में लिया। टीम ने टिपर को अपने कब्जे में लेकर डाला रेंज मे लाकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सीज कर दिया है।
इस सन्दर्भ के क्षेत्रीय वन दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्र में गश्त किया जाता है । खासकर रात्रि में इस प्रकार से जो कोई अवैध कार्य कर रहा हो उसे बख्शा नही जाएगा ।
वही कार्यवाई के दौरान डाला बन क्षेत्राधिकारी राजन सोनकर, अभिषेक सिंह ,अंकित सिंह समेत अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment