_सोनभद्र, उमेश कुमार सिंह-
डिबुलगंज छठ व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर बेटे की सलामती के लिए मन्नतें मांगी। यह व्रत गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा।
ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। छठ मईया का गीत गाती महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। छठ मइया के जयकारे गूंजे तो बैंडबाजे पर छठ मइया के गीत गूंज रहे थे।आलम यह था कि नदी तट पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अर्घ्य के बाद कुछ महिलाएं।अपने घर लौटीं तो कुछ कोसी भरने के लिए रात भर नदी नदी तट पर जमी रहीं।
शाम के वक्त फूट रहे पटाखे और नदी, तालाबों में जले हुए दीपों का प्रवाह मनमोह रहा घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था।अर्ध्य देने के लिए हजारों महिलाओं का हुजूम उमड़ा।मौके पर उपस्थित अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड का0 नितेश सिंह व पूलिस बल मौजूद थे।_

