*यातायात जागरुकता माह के दौरान आज अनपरा पुलिस द्वारा अवधूत भगवान राम महाविद्यालय औड़ी अनपरा में जाकर छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,
*अनपरा सोनभद्र*
*दिनांक-09.11.2021*

*यातायात जागरुकता माह के दौरान आज अनपरा पुलिस द्वारा अवधूत भगवान राम महाविद्यालय औड़ी अनपरा में जाकर छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करने व वाहन दुर्घनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात जागरुकता माह-2021 के रुप में एक वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में आज दिनांक 09.11.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी विजय शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में एसएचओ अनपरा श्रीकांत राय के द्वारा अवधूत भगवान राम महाविद्यालय औड़ी अनपरा में छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमो के बारे मे विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट,सीट बेल्ट,खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने,नशे की स्थिति में वाहन न चलाने,वाहनों पर स्टंन्ट न करने की अपील की गयी व अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देकर जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के चीप प्राक्टर राजेश कुमार सिंह परिहार ने छत्रों को सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डाला।इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नीरज श्रीवास्त,डॉक्टर अजय कुमार सिंह,डॉक्टर प्रीति मौर्या,डॉक्टर प्रवीण पांडेय,अरुण मिश्रा सहित भारी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्रायें मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment