एन.सी.एल. के मुखिया के हाथों डी.ए.वी परासी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा, सोंनभद्र
दिनांक-9.11.2021
एन.सी.एल. के मुखिया के हाथों डी.ए.वी परासी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार
नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड,सिंगरौली द्वारा मनाए गए ‘स्वच्छता माह’ के अंतर्गत निगाही परियोजना में आयोजित समापन समारोह में डी.ए.वी.सी.से.पब्लिक स्कूल,परासी को’सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय’का पुरस्कार एन.सी.एल. के प्रबंध निदेशक श्री पी.के.सिन्हा एवं जिलाधिकारी सिंगरौली श्री राजीव रंजन मीणा के हाथों मिला। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथिद्वय के कर-कमलों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव,कर्मचारीगण सर्वश्री अवनीश सिंह,किशन छिल्लर और अमित कुमार सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया । प्राचार्य ने अपने अल्पावधि कार्यकाल की इसे एक अप्रतिम एवं ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए, इसके लिए विद्यालय के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के योगदान की सराहना के साथ-साथ विद्यालय के स्वच्छता प्रभारी श्री अमित कुमार सिंह के विशेष योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में साफ़-सफाई हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए समय-समय पर स्वच्छता जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं जिनका उद्देश्य न केवल गाँधी और मोदी का सपना साकार करना है बल्कि हमें भी स्वच्छता के लिए प्राण-प्रण से संकल्पित होने की सीख देना है।

प्राचार्य

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment