*सोन नदी छठ घाट का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आगामी महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर सोन नदी के पावन तट पर होने वाले छठ महापर्व की व्यवस्था को लेकर सोमवार को अपराह्न जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक घाट पर पहुंचे जहां नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे साफ सफाई लाईट बत्ती सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर निरीक्षण किये वहीं नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहे छठ घाट पर की गई व्यवस्था को देखकर अधिकारीद्वय ने संतुष्टि जाहिर करते हुए अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए|
बता दें कि कल से होने वाले छठ महापर्व के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा छठ घाट पर साफ सफाई, लाईट बत्ती आदि की व्यवस्था लगभग पूर्ण कर ली गई है इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी टी के शिबू, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,,उप जिला अधिकारी जैनेंद्र सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह छठ घाट का निरीक्षण किये वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व पर विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी घाटों पर नाव, गोताखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। 9 नवम्बर से छठ पूजा की शुरुआत होगी और 11 नवम्बर को सुबह छठ पूजा सम्पन्न होगी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था व लाइटिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम में मैट की भी व्यवस्था की जाए ताकि व्रती महिलाओं के पैर में गंदगी न लग सके | इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, नमामि गंगे जिला संयोजक महेंद्र केशरी, सभासद कुशल सिंह, अनिल जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे सहित नगर पंचायत कर्मचारी गण मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment