सिंगरौली
एनसीएल के निगाही परियोजना में व्याप्त प्रदूषण के विरोध में श्रमिक संगठनों द्वारा रविवार की सुबह चक्का जाम आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोल ट्रांसपोर्ट में चलने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया । निगाही खदान में चक्का जाम आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद स्टाफ अधिकारी कार्मिक के द्वारा मामले को शांत कराने के लिए कार्मियो को समझाइश दी गई लेकिन एनसीएल कर्मी मानने को तैयार नहीं हुए । उनका कहना था की एनसीएल मुख्यालय से डायरेक्टर आए और हम लोगों की मांगों पर अमल करें तभी चक्का जाम आंदोलन समाप्त हो होगा। बताया गया है कि बढ़ रहे प्रदूषण के विरोध में एनसीएल कर्मियों ने आपस में बैठक करके विभिन्न श्रमिक संगठनों के बैनर तले चक्का जाम आंदोलन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ , कोलियरी मजदूर सभा शहीद के सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
प्रदूषण के विरोध श्रमिक संगठनों ने निगाही में किया चक्का जाम
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, November 7, 2021 9:37 AM
---Advertisement---

