अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के रीडरों की बैठक ग्रामवासी सेवा आश्रम में की गई। जिसमें संगठन के सैकड़ों मज़दूर शामिल हुए। बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि, जो बिजली रीडर की नई कंपनी आई है वो मज़दूरों का शोषण कर रही है और मजदूर अपनी बात उन तक पहुँचाते है तो उनकी बात को सुना नहीं जाता बल्कि उल्टा उनको ही कटघरे में खड़ा कर नौकरी से निकाल देने की बात कही जाती है। शासन स्तर पर भी कई बार पत्रावली भी की जा चुकी है, फिर भी सविंदा मज़दूरों को कोई बात नहीं सुनी जा रही।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि, हमारे 700 मजदूर सभी भाईयों को जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। उनको न्याय मिले पहले की जो बिजली कंपनी थी वह संतोषजनक नहीं थी फिर भी रीडर भाइयों का काम चल जाता था। लेकिन जो नई कंपनी आई है उसने तानाशाही रवैया अपनाते हुए रीडर कर्मचारियों को परेशान करके रखा है। जो मजदूरों का हमार संगठन है और वो सभी एकजुट हैं, कंपनी द्वारा दिया जाने वाला वेतन भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है और कंपनी के द्वारा न्याय नहीं मिल पा रहा है। अगर प्रबंधक के द्वारा हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो हमारा आंदोलन विकराल रूप ले सकता है जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान सविंदा संगठन के श्याम लाल रीडर कर्मचारी ने बताया कि,
एक नई कंपनी आई है और कंपनी का कहना है कि, आप स्वयं ही फिल्टर खरीदेंगे आप स्वयं ही परोप खरीदेंगे व स्वयं ही बिल बनाएंगे। आप को पर बिलिंग का 3 रुपये दिया जाएगा। कोई भी कंपनी जब टेंडर लेती है तो वह स्वयं ही पिंटर और उपकरण कर्मचारियों को देती है। जबकि इस कंपनी का कहना है कि, कर्मचारी ही खुद का उपकरण खरीद कर बिलिंग करेंगे। हमको ऐसा काम अपना खुद का सामान खरीद कर नहीं करना है। जब तक हमें उचित तनख्वाह नहीं मिलती और कंपनी के द्वारा उपकरण नहीं मिलता, तब तक हम बिजली मजदूरों के आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। अगर हमारी आंदोलन की मांग से कंपनी हमें निष्कासित कर देती है तो कर दे, इतनी कम तनख्वाह में हमारा जीवन बसर नहीं हो सकता है और जब की हमे फील्ड में जाना होता है तो बाइक में पेट्रोल डलवाने तक के लिए सोचना पड़ता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमला तिवारी ने की। जबकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष ज्योति कुमार मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल महामंत्री अभय कुमार, खंडी अध्यक्ष राबर्ट्सगंज मोहन विश्वकर्मा एवं खंडी अध्यक्ष पिपरी राजनरायन सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान कुमार राजन, अवधेश शर्मा, श्याम लाल, बमबम, विपिन, प्रेम लाल, अनुज मिश्रा, प्रदीप कुमार समेत मनोज, चन्द्र प्रकाश राजकुमार पटेल समेत सैकड़ो संगठन के मजदूर मौजूद रहे।

