वली अहमद सिद्दीकी,
चुर्क, सोंनभद्र,आज दिनांक 29.10.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में शुक्रवार के परेड की सलामी ली गयी । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर, एमटी शाखा, रेडियो शाखा आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरक एवं मेस तथा इसके साथ ही साथ रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया तथा इस सम्बंध में सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

