*छठ महापर्व को लेकर सोनघाट पर नगर पंचायत ने तैयारी की शुरू।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोन नदी के पावन तट पर होने वाले महापर्व छठ पूजन की तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई है नगर पंचायत द्वारा सोननदी के तट पर बने घाटों पर मुकम्मल व्यवस्था की तैयारी की जा रही है साफ सफाई के साथ ही पूरे घाट को आकर्षक लाईट झालरों से सजाया जाएगा व्रती माताओं के स्नान के लिए जगह जगह नदी के किनारे टेंट भी लगाये जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिले 8 नवंबर 2021 नहाए खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी वही चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने बताया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर नौका एवं गोताखोर की व्यवस्था अधिक मात्रा में की जाएगी साथ ही मेडिकल व फायर ब्रिगेड का भी कैंप लगवाया जाएगा। 8 नवंबर की सांय सोननदी छठ घाट पर महिलाओं द्वारा विधि विधान से वेदी पूजन कर पूजा प्रारंभ होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment