शक्तिनगर: *छात्रों ने सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की ली शपथ*

---Advertisement---

 वली अहमद सिद्दीकी,,सोंनभद्र,

शक्तिनगर: *छात्रों ने सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की ली शपथ*

एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ विद्यालय में प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने एनटीपीसी के विजिलेंस विभाग द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्र की अखंडता व संप्रभुता के लिए सच्चरित्र विद्यार्थियों की उपादेयता अत्यंत ही आवश्यक है। सत्यनिष्ठावान छात्र आत्मनिर्भर बनेगा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की संकल्पना को साकार करने में समर्थ होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

सधन्यवाद।
डॉ0 योगेंद्र तिवारी
मीडिया प्रभारी
संत जोसेफ स्कूल,
शक्तिनगर, सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment