सोनभद्र **संत जोसेफ विद्यालय शक्तिनगर आयुष्मान तिवारी ने 96.8% अंक अर्जित करके प्रथम स्थान पर कब्ज़ा कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया**

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी / उमेश सिंह

सोनभद्र **संत जोसेफ विद्यालय शक्तिनगर
आयुष्मान तिवारी ने 96.8% अंक अर्जित करके प्रथम स्थान पर कब्ज़ा कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया**

*सीबीएसई बोर्ड द्वारा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित*

सीबीएसई बोर्ड द्वारा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें संत जोसेफ विद्यालय के आयुष्मान तिवारी ने 96.8% अंक अर्जित करके प्रथम स्थान पर कब्ज़ा किया तो आदर्श कुमार सिंह, अंकित कुमार तथा समृद्धि बमिडी की तिकड़ी ने 96% के साथ द्वितीय स्थान एवं अश्विनी राय ने 95.8% के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया | 90% से अधिक अंकों से कुल 24 छात्र उत्तीर्ण हुए | विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा | परीक्षाफल की विशेषता यह रही कि सभी छात्र 60% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए | विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चिबाल्ड डिसिल्वा ने उत्तीर्ण समस्त छात्रों को अपने शुभकामना संदेश में बधाई देते हुए आगामी उन्नत व साफल्य जीवन की प्रार्थना की | विद्यालय के अन्नू विल्सन, एस. विल्सन, डेविस पी पी, विमल शर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, शशि शुक्ला, ज्वाय जोर्ज, रागिनी शर्मा, मृत्युंजय सिंह, अशोक सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment