बारावफात पर नहीं निकलेगी जुलूस, घरों में सौहार्द से मनाए त्योहार।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर। बारावफात त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को शक्तिनगर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बारावफात के त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए श्री मिश्र ने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए घरों में सौहार्द रूप से त्यौहार मनाए। बिना शासनादेश के कोई भी सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा।

इस अवसर पर एसएसआई संतोष यादव, चिल्काडाँड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, खड़िया ग्राम प्रधान विजय लालबाबु गुप्ता, सपा नेता सुहैल खान, अम्बेडकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मोहम्मद शब्बीर, मोइनुद्दीन अंसारी, प्रदीप गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, वकील खान, रहमत अली, बादल हुसैन, निहाल अहमद, मुस्ताक, रहिस, आरिफ, बीडीसी रंजीत कुशवाहा सहित नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment