उर्जान्चल के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र नारायण दुबे को दी भावभीनी विदाई।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व पत्रकार राजेंद्र दुबे को दी विदाई।

शक्तिनगर। दैनिक जागरण के स्थानीय प्रतिनिधि व सेवा निवृत प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नारायण दुबे को उनके शुभ चिन्तकों व पत्रकारों ने श्रीफल भेंट करते हुए अंगवस्त्र ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर शनिवार को ज्वालामुखी मंदिर परिसर स्थित अतिथी भवन में भावभीनी विदाई दिया। विदाई समारोह कार्यक्रम में दर्जनों पत्रकारों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्री दुबे पिछले तीन दशकों से अध्यापन के साथ पत्रकारिता के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी दुबे ने राजेन्द्र नारायण दुबे को एक कर्मठ व्यक्ति बताते हुए उनके कार्यो की सराहना की और शक्तिनगर थाना प्रभारी निरिक्षक मिथिलेश मिश्रा ने श्री दुबे की पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कही भी अवैध कार्य, अन्याय अथवा कोई भी अपराध होता हुआ दिख जाय तो राजेन्द्र दुबे जी निष्पक्ष रुप से प्रकाशित करते हुए पुलिस को हमेशा सजग करते रहते थे। वरिष्ठ पत्रकार अतुल साह ने कहा कि एक अध्यापक के रूप में दुबे जी अपने छात्रों के प्रति बहुत ही सम्वेदनशील थे, दुर्गम स्थानों पर स्थित विद्यालयों के गरीब बच्चों की पढ़ाई व सफाई के साथ विद्यालय को साफ सुथरा रखते थे जो अन्य विद्यालय व छात्रों के लिए प्रेरणा था। अध्यापन व पत्रकारिता दोनो में सकारत्मक सोच के साथ सक्रिय रहे हैं।समाजसेवी, व्यवसायी व राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग संपर्क प्रमुख सन्नी शरण ने राजेन्द्र नारायण दुबे को अपना गुरु व अभिभावक बताते हुए उनके कार्यो की सराहना किया।

इस अवसर पर व्यवसायी केबी मिश्रा, आचार्य अनील चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, व्यवसायी अमरेश पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment