*चोपन के लाल ध्रुव जैन ने बढ़ाया नगर का मान*

---Advertisement---

 

*आई.आई.टी.जे.ई.ई.एडवांस परीक्षा में हासिल किया 2239 वां रैंक,कंप्यूटर साइंस सेइंजीनियरिंग करना चाहता है ध्रुव जैन*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। लगन और कड़ी मेहनत से किया गया प्रयास कभी भी निरर्थक नहीं होता। इसे प्रमाणित किया है चोपन निवासी होनहार छात्र ध्रुव जैन ने।
आईआईटी जेईई एडवांस 2021 के परिणाम घोषित होते ही चोपन के साथ ही सोनभद्रवासी गौरवान्वित हो उठे। नगर के प्रतिष्ठित सागर गारमेंट्स के श्री नरेश कुमार जैन – श्रीमती निशा जैन के होनहार पुत्र ध्रुव जैन ने आईआईटीजेईई एडवांस 2021 में 2239 वां ऑल इंडिया जनरल रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। ध्रुव ने हाई स्कूल तक की शिक्षा ओबरा कॉन्वेंट से और इंटर की शिक्षा सनबीम वाराणसी में पूरी की। इसके बाद दिल्ली में रहकर आपने इसकी तैयारी की। कड़ी मेहनत नियमित अध्ययन और लगन से आपने सफलता का यह मुकाम हासिल किया। अब कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर आप देश की सेवा करना चाहते है। नगरवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये श्री जैन के सुखद समृतशाली एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment