ब्यूरो,,बभनी,,
सोंनभद्र,,क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल के साथ की गयी सघन काम्बिंग
जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक 06.10.2021 को क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव द्वारा प्रभारी निरीक्षक बभनी व पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल के साथ थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चपकी व शिसटोला के जंगलों में सघन काम्बिंग की गयी । इस दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।

