थाना पिपरी की चौकी रेनुकूट पुलिस द्वारा 01 टाटा सफारी कार में अवैध अग्रेजी शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार~

---Advertisement---

मो0 शाहे नूर हशन,, रेनुकूट,

सोनभद्र

थाना पिपरी की चौकी रेनुकूट पुलिस द्वारा 01 टाटा सफारी कार में अवैध अग्रेजी शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार~

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी की चौकी रेनुकूट पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि गैर प्रांत बिहार के कुछ व्यक्ति 01 वाहन टाटा सफारी से अवैध अग्रेजी शराब लादकर बिहार जाने के फिराक में है, इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा नाका बंदी कर मुर्धवा मोड़ रेनुकूट के पास से 01 टाटा सफारी कार से 03 नफर अभियुक्तों क्रमशः 1- पंकज कुमार पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी मनेर थाना मनेर जिला पटना बिहार 2- नीरज कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी माधोपुर थाना मनेर जिला पटाना बिहार, 3- राहुल कुमार पुत्र स्व0 रामचन्द्र दास निवासी माधोपुर थाना मनेर जिला पटना बिहार को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके कब्जे सें दो पेटी में 24 बोतल MC Dowells 750ml, 05 पेटी व सफेद बोरे में कुल-387 पाउच Radico 8pm अवैध अग्रेजी शराब बरामद की गयी । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-124/2021 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419,420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम~
1- उ0नि0 मनीष द्विवेदी चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
2- हे0का0 रामनिवास यादव चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
3- हे0का0 दिवाकर सिंह चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
4- हे0का0 सुनील सरोज चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment