अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शुक्रवार को देर शाम शहिद स्थल बस स्टैंड पर नवनियुक्त राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ का जोरदार स्वागत किया गया वहीं मंत्री जी बस स्टैंड पर पहुंच कर शहिद स्थल स्मारक पर माल्यार्पण कर शहिदों को नमन किया
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धिरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू वं डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं डाला नगरवासी सामिल रहे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं ने तो हाईवे को ही जाम कर दिया कुछ देर समय रुकने के बाद मंत्री जी अपने गंतव्य निवास स्थान के लिए रवाना हो गए
वहीं सभी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने बारी – बारी से माल्यार्पण जोरदार स्वागत किया
इस मौके पर डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे धीरेन्द्र प्रताप सिंह मनीष तिवारी सुभाष पाल महेश सोनी राजु शुक्ला मुकेश जैन राजेश सिंह पटेल संदीप सिंह पटेल उर्फ मोनू भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सामिल रहे।

