उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
सर्विलांस टीम व थाना शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वांछित बलात्कार आरोपी गिरफ्तार।
शक्तिनगर। दुष्कर्म के फ़रार 25 हजार के इनामिया अपराधी रोहित सिंह गौड़ उर्फ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को एक पिस्टल व दो कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल के साथ गुरुवार रात्रि दस बजे तेलगवा बॉर्डर पुलिस बूथ के पास से शक्तिनगर पुलिस व सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
शक्तिनगर थाना अंतर्गत बलात्कार के वांछित अपराधी के धरपकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी। जिसके बाद वांछित अपराधी के घर की मुनादी कराई गई थी और सर्विलांस टीम के सहयोग से लोकेशन लेकर फरार अपराधी रोहित सिंह गौड़ की तलाश की जा रही थी। जिस के क्रम में सोमवार की रात्रि सोनभद्र पुलिस सर्विलांस टीम व शक्तिनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 25 हजार के इनामिया बलात्कार आरोपी को तेलगवा बॉर्डर से धर दबोचा गया।
शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस टीम के सहयोग से बलात्कार के फरार आरोपी 25 हजार के इनामिया बदमाश को पकड़ने में बड़ी सहायता मिली है।
पूरे मामले पर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शक्तिनगर थाने पर जुलाई महीने से बलात्कार के वांछित अपराधी के रूप में रोहित कुमार सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शक्तिनगर पुलिस व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से फरार इनामिया बदमाश को पिस्टल, जिंदा कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, एसएसआई संतोष यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सरोजमा सिंह, कांस्टेबल विकास मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल चालक अंबुज तिवारी, राहुल पटेल, प्रकाश सिंह, दिलीप कश्यप और अमित सिंह की विशेष भूमिका रही।

