तेज हुआ एन सी एल में सीटिया की बैठकों का दौर

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाइज एसोसिएशन (सीटिया) द्वारा प्रबंधन को अपने 18 सूत्री मांग पत्र एवं वार्षिक लाभांश हेतु रखी गई मांगों को लेकर संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया है जिसके मुताबिक एनसीएल कि सभी परियोजना/ इकाइयों में रोजाना बैठकों का दौर जारी है जिसमें संघ के केंद्रीय,क्षेत्रीय एवं परियोजना इकाई के समस्त पदाधिकारियों के साथ- साथ बड़ी संख्या में तकनीकी कर्मचारी भी बैठकों में शामिल हो रहे हैं बैठकों के माध्यम से संघ द्वारा अपने समस्त सदस्यों के बीच जन जागरूकता फैलाई जा रही है जिससे प्रत्येक कर्मचारी को यह जानकारी हो सके की संघ आंदोलनात्मक कार्यक्रम में जाने हेतु क्यों विवश हुआ इसी क्रम में 28 सितम्बर को बीना एवं कृष्णशिला परियोजना की संयुक्त बैठक बीना के संस्कार भवन में संपन्न हुई और 29 सितम्बर को निगाही एवं अमलोरी परियोजना की बैठक संपन्न हुई। निगाही परियोजना की बैठक में संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव एवं केंद्रीय संयुक्त महामंत्री रामप्रकाश तथा एनसीएल जोन के महामंत्री जितेंद्र कुमार और ककरी शाखा के सचिव प्रशांत सिंह सामिल हुए। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष एवं जोनल महामंत्री द्वारा निगाही परियोजना के समस्त तकनीकी साथियों को 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले आंदोलनात्मक कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। वहीं दूसरी ओर अमलोरी परियोजना में हुई बैठक में संघ के केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल एवं केंद्रीयं मीडिया प्रभारी प्रकाश पटेल तथा क्षेत्रीय उप महामंत्री रविकांत विश्वकर्मा मुख्य रूप से पहुंचे। जहां केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल द्वारा एनसीएल जोन में प्रस्तावित तीन दिवसीय आंदोलन के कार्यक्रम की जानकारी विस्तृत रूप में दी। महामंत्री द्वारा बताया गया कि किस प्रकार प्रबंधन दिन प्रतिदिन कर्मचारियों का शोषण कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण कंपनी को हो रहे शुद्ध लाभांश का एक 1% अपने कर्मचारियों को वितरण ना करना है साथ ही जानकारी प्रदान कराते हुए यह भी बताया कि विगत कुछ सालों से कंपनी का प्रोडक्शन भी बढ़ा है मेन पावर में कमी भी आई है उसके बावजूद भी कंपनी साल दर साल मुनाफा कर रही है परंतु उसके बाद भी कर्मचारियों को उस मुनाफे का 1% पारितोषिक देने में प्रत्येक वर्ष प्रबंधन द्वारा आनी कानी जा रही है,
अंत में सभी पदाधिकारियों ने समस्त तकनीकी साथियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment