अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*नियमों को ताक पर रखकर सम्भागीय परिवहन अधिकारी के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के बिना इन कबाड़ीओं द्वारा पुरानी गाडियां कटवाकर बाहर जनपद में ट्रकों में लादकर थोक कबाड़ियों के यहां बेचा जाता है।*
चोपन/सोनभद्र -थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन अवैध कबाड़ की दुकानें बिना रोकटोक के संचालित हो रही हैं जिसके चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आये दिन छोटी बड़ी चोरियां आम बात हो गई है वहीं प्रीतनगर मे मोटर गैरेज तथा ट्रांस पोर्ट होने की वजह से सड़क पर बड़े एवं छोटे वाहन हर समय खड़ें रहतें हैं ऐसे में चोर दुकानों के साथ साथ वाहनों पर भी हांथ साफ कर देते हैं और कीमती सामान चूरा कर औने पौने दामों पर इन्ही अवैध कबाड़ के दुकानों पर बेच देतें हैं जिसका
खामियाजा आम जन मानस को उठाना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन बैरियर से लेकर प्रित नगर के बीच लगभग आधा दर्जन अवैध कबाड़ के दुकान बेखौफ संचालित हो रही हैं सुत्रों की माने तो इन कबाड़ के कारोबार में लिप्त लोग स्थानीय प्रशासन, इनकम टैक्स विभाग शह पर ही फलफूल रहे हैं और एक निश्चित नजराना भी बाकायदे हर महीने पेश करतें हैं जिसके चलते ये बेखौफ होकर अवैध कबाड़ के खरीद फरोख्त का कार्य कर रहे हैं तभी तो हर रोज चोपन से ट्रको में कबाड़ लादकर वाराणसी या जगहों पर भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाला ओबरा आदि स्थानो से कीमती तार,मोटर पार्टस, लोहा, बैटरी, आदि चोरों द्वारा लाकर बड़े ही आराम से इन कबाड़ के दुकानो पर बेच दिया जाता है खासकर हेरोइन जैसे घातक मादक पदार्थों के सेवन करने वाले नशेड़ियों के लिए ये कबाड़ के अवैध कारोबार चलाने वाले बहुत ही फायदेमंद साबित होतें है बताया जाता कि नशेड़ी अपने नशा की भूख मिटाने के लिए पैसे के आभाव में आये दिन छोटी मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देतें रहते हैं और कीमती सामानों को भी कम दाम में ही बेच कर अपनी नशा को तृप्त करतें हैं और बड़े ही आराम से ये अवैध कबाड़ के दुकानदार एक का दस बना कर अवैध रूप से धनार्जन कर रहे हैं जबकि कबाड़ के दुकानों का नियम है कि वहां केवल खरीद फरोख्त की गई समान ही बिकेंगे जहां जरुरत पड़ने पर पर्ची व बिक्रेता उपलब्ध हो सके।
जिला अधिकारी महोदय से स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने जनहित में मांग किया कि नगर में फल फूल रहे इन पंजीकृत, अपंजीकृत कबाड़ की दुकानों का पंजीयन चेक करने के बाद जो भी गलत पाया जाए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए शासन की भी यही मंशा है।
*अवैध रुप से चल रहा आधा दर्जन से ऊपर कबाड़ की दुकानें लोगों मे रोष।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 30, 2021 9:48 AM
---Advertisement---

