उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जिसमें बामसेफ, ds4 ,बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मा0 कांशी राम साहब के 15वें परिनिर्वाण दिवस पर आगामी 9 अक्टूबर 2021 को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम स्थान,- मा0 कांशीराम जी स्मारक स्थल पुरानी जेल रोड लखनऊ में होना निश्चित है। जिसमें पूरे जनपद से बहुजन समाज पार्टी के समर्थक पदाधिकारी गण अपने अपने साधनों से पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । जिसकी तैयारी के लिए जनपद सोनभद्र के अंतर्गत चारों विधानसभा में बैठकें विधानसभा वार बैठ के आयोजित की गई ।जिसमें घोरावल विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुड्डू राम चमार जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल व श्री बी0 सागर जी बसपा पूर्व
सदस्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति (उत्तर प्रदेश शासन) ,मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल रहे। तथा रावर्ट्सगंज में श्री बी 0 सागर जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल बसपा ,श्री राजनारायण निराला कोल जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल तथा ओबरा विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बी0 सागर जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री निशांत कुशवाहा जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल व श्री शिवनारायण खरवार जी सेक्टर प्रभारी अध्यक्षता श्री एच0 एल0 सायन जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र एवं दुद्धी विधानसभा के बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में श्री बी0 सागर जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल अध्यक्षता श्री सुभाष खरवार जी मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल श्री रामविचार गौतम जी सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर रहे । सभी बैठकों में विधानसभा के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों कोही बुलाया गया था जिसमें मा0 कांशीराम साहब के त्याग के बारे में प्रकाश डाला गया ।मुख्य अतिथि के रुप में श्री बी सागर जी ने कहा मा0कांशी राम साहब सारी सुख सुविधा को छोड़ कर बहुजन समाज में एक ताकत एक सोच पैदा किया ।आज के इस परिवेश में अगर उन्हें तीसरी शताब्दी का महामानव कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।उन्होंने सभी जातियों एवं सभी धर्मों में भाईचारा बनाने का काम किया। ऐसे महामानव बहुत कम पैदा होते हैं ।आज उनकी बदौलत पूरे देश में जिन्होंने बामसेफ ,Ds4 ,बहुजन समाज पार्टी की स्थापना किया ।आज इस दबे कुचले समाज को एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म दिया। एक राजनीतिक मंच दिया ।और आज चाहे अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक सर्व समाज में जो गरीब तबके के लोग हैं उनके अंदर भी लीडरशिप पैदा करने का काम किया और उन्होंने एक नारा दिया जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी इसके पश्चात जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी के तहत सभी समाज में भाईचारा पैदा किया और देश में सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश में आदरणीय मा0 बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में चार बार शासन चला करके दिखा दिया पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे धरातल पर चर्चा है कि आदरणीय माननीय बहन कुमारी मायावती जी जैसा कुशल
प्रशासक कोई हो नहीं सकता जिन्होंने अपने शासनकाल में कानून का राज स्थापित किया सभी वर्गों के लिए काम किया उत्तर प्रदेश का काफी विकास किया आज जो भी हम देख रहे हैं आदरणीय मानी बहन कुमारी मायावती जी की देन है जो मानवता श्री राम साहब के बताए रास्ते पर चलकर के उन्होंने बखूबी बड़े ही अच्छे तरीके से काम किया और विपक्ष को भी मजबूर कर दिया आज ना चाहते हुए भी लोग यह कहते हैं क्या घड़ी मानी बहन कुमारी मायावती जी जैसा कोई नेता नहीं है जो उत्तर प्रदेश को संभाल सके अपने संबोधन में श्री गुड्डू राम चमार जी ने कहा की मा0 श्री कांशी राम साहब जो इस बहुजन समाज के जीवन में अंधेरा था उनके जीवन में उजाला लाने का का काम किया ।और आज समाज के गरीब तबके के लोग भी राजनीतिक चेतना के बारे में सोचने लगे ।यह बहुत बड़ी बात है। श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा जी पूर्व सांसद भदोही ने कहा पिछले समाज के लोगों को अगर किसी ने जागरूक करने का काम किया ताकत पैदा करने का काम किया तो मान्यवर कांशी राम साहब ने किया मारो कांशी राम साहब की बदौलत थी मंडल आयोग लागू हुआ और आज जो पिछड़े वर्ग के लोग हैं जो विदेश में सबसे बड़ी संख्या में है। अगर यह मा0 कांशी राम साहब के संदेश को अक्षरसःसमझ जाएं ।तो इस देश में बहुजन समाज पार्टी के हाथों में सत्ता आने से कोई रोक नहीं सकता है ।श्री राजनारायण निराला कोल जी ने कहा की आदिवासी समाज जो जंगल में कई वर्षों से खेती करते रहे ।और अपना मकान बना कर रहे ।लेकिन कोई मालिकाना हक नहीं था ।धन्य है माननीय बहन कुमारी मायावती जी मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए उनको मालिकाना हक दिया । वक्ताओं में श्री सतनारायण जैसल जी ने कहा कि यह समाज बिखरा हुआ समाज था जिनको एक सूत्र में पिरोने का काम मा0 कांशी राम साहब ने किया ।आदरणीय मा0 बहन कु0 मायावती जी ने मा 0कांशी राम साहब की याद में मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल ,मान्यवर कांशीराम इको गार्डन तथा कई संस्थान का निर्माण किया। श्री सुभाष शर्मा जी ने कहा की अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को बहन जी ने एक पहचान दिया तथा मान्यवर कांशीराम साहब के सोच के आधार पर उनको भी मुख्यधारा में लाने का काम किया तथा जो गरीब तबके के लोग थे ,या किसी भी वर्ग के हो किसी जाति के हो ,उनको प्रदेश में शहरों में नगरों में खुले आसमान के नीचे रहा करते थे उन सभी लोगों को मान्यवर कांशीराम आवास देने का काम किया ,अन्य वक्ताओं में श्री डॉक्टर लोकपति सिंह जी ने कहा कि जो संतो महापुरुषों दिखाएं रास्ते परअक्षरशः चलने का काम मा0कांशी राम साहब ने किया ।और उन्हीं की त्याग की बदौलत यह समाज आज मुख्यधारा में आया है । प्रथम शासनकाल में पिछड़े समाज के कुर्मीराजा छत्रपति शाहूजी महाराज के नाम पर मेला का आयोजन क्या गया ।इन महापुरुषों की पहचान और उनके मानवता वादी सोच को मा0 कांशीराम साहब ने हम सब को बताने का काम किया। श्री अविनाश शुक्ला जी जिला सचिव/ प्रभारी विधानसभा रावर्ट्सगंज ने कहा कि आज इस आज अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े वर्ग के अल्पसंख्यक समाज के के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उच्च वर्ग के मानवतावादी सोच रखने वाले लोग अगर चल रहे हैं मा0 श्री कांशी राम साहब का बहुत बड़ा योगदान है। इंसानियत और मानवता के सजग प्रहरी हमारे मसीहा मा0 कांशीराम साहब है इस देश में जो सभी लोगों में भाईचारा पैदा हुआ मा 0कांशीराम साहब की देन है श्री कमलेश गोंड़ जी ने कहा कि हम हम सबको आज जो भी पहचान मिला है। बहुजन समाज पार्टी और मान्यवर कांशी राम साहब बदौलत मिला है ।पूरी विरोधी पार्टियां परेशान है ।कौन से ऐसा सक्स है जो मानवता इंसानियत तथा समतामूलक समाज की स्थापना की बात करते हैं। आज उनकी याद में उनके परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हम सभी लोग पहुंच करके आने वाले 2022 के चुनाव में इस प्रदेश के शासन की सत्ता की चाबी अपने माननीय बहन कुमारी मायावती जी के हाथों में लेनी होगी ।इन कार्यक्रमों में सभी सेक्टर प्रभारी गण क्रमश सेक्टर प्रभारी गसढ़ श्री प्रेमनाथ गौतम जी श्री धर्मजीत जी श्री रमेश सहगल जी जिला के पदाधिकारी गण , इसमें श्री अशोक चौबे जी पूर्व जोन इंचार्जे ,श्री फूलों मोहम्मद जी वीरेंद्र जी वीरेंद्र मौर्या जी श्री रमेश पटेल जी जिला सचिव प्रभारी विधानसभा घोरावल कन्हैया लाल कोल जी, श्री सुदीप शुक जी , श्री संतोष कुमार शर्मा जी जिला सचिव /प्रभारी रावटर्सगंज श्री देवी शरन भारती जी जिला सचिव/ प्रभारी विधानसभा ओबरा ,श्री जितेंद्र निषाद जी जिला सचिव /प्रभारी ओबरा, श्री सुभाष शर्मा जी जिला सचिव प्रभारी दुद्धी ,श्री राजेश धूसिया जी ,श्री आशीष मिश्रा बागी जी पूर्व संयोजक प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी , जमुना कुमार जी, योगेंद्र सिंह पटेल जी ,अमन कुमार मौर्या जी पूर्व विधानसभा संयोजक रावर्ट्सगंज बलवंत कुमार रंगीला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रावर्ट्सगंज सभी विधानसभा अध्यक्ष गण भगवानदास भारती जी ,घोरावल श्री राम लखन देहाती जी रावर्टसगंज ,श्री डॉ0 राम अवतार चौहान जी ओबरा, श्री अनिल मौर्या जी दुद्धी ,श्री बाबूराम प्रजापति जी विधानसभा संयोजक पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी ,संदीप कुमार भारती संयोजक ,श्री त्रिभुवन कुमार जी राजेश रावत जी ,श्री विकास मिश्रा जी, श्री सुभाष गौतम जी ,श्री बद्री नाथ प्रधान जी ,श्री राजू गुप्ता जी ,श्री रामेश्वर पनिका उर्फ शेरा जी ,जगजीवन राम बौद्ध ,श्री मोहन पनिका जी, धर्मेंद्र कुमार सेक्टर अध्यक्ष कुसमुहा ,पंकज पटेल जी,श्री विरजन पनिका जी, और जिला प्रभारी देव शाह उरेती जी ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष। नारद जी, रामलखन जी , जेपी गौतम जी, अशोक सागर जी, उमेश सागर, श्री अंकुश राव सागर ,श्री केके गिरी जी टॉम बाबा रामाश्रय भारती जी सलीम कुरैशी जी , ,नीरज भाटिया जी ,धीरज जायसवाल , श्री संजय कनौजिया जी , श्री भोला कनौजिया ,आदि संम्मानित कार्यकार्यता रहे। जिन्होंने अपने संसाधनों से एवं ट्रैन से कोरोना नियमो का पालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित हों होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।। ऐसा सभी लोगों ने एक स्वर में कहा।

