उमेश कुमार सिंह,,
_सोनभद्र, अनपरा,, देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा (आईएएस) को शानदार तरीके से (५३८वीं रैंक)हासिल करने वाले जनपद सोनभद्र कुलडोमरी के सपूत अविनाश अंशुल जब पहली बार अपनी जन्म भूमि पर उतरे तो हर किसी की आंखों का ‘नूर’ बन गये।गाँव के हर लोग गले लगाने को बेताब थे। गांव-गिरांव के किसान अपने होनहार ‘लाल’ की नजर उतार रहे थे तो दिल्ली से सड़क मार्ग से चले अविनाश अंशुल की पल-पल की लोकेशन रखने के बाद युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ अपने होनहार व हरफनमौला साथी का
गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ में फोटो खींचवाने तथा सेल्फी लेने की तो होड़ सी लग गयी। चेहरे पर मुस्कान बिखेरे अविनाश ने पूरी सादगी से सबका अभिनंदन किया। माँ अष्ट भुजी दुर्गा मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद आईएएस में चयन के बाद पहली बार यहां आये अविनाश सबसे पहले माँ अष्टभुजी के दरबार में पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं,ने उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़े की धुन के बीच अविनाश अपने परिवारजनों के साथ मंदिर के गेट पर उतरे तो युवाओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया।
सोनभद्र की माटी ने कमाल कर दिखाया है।अविनाश अंशुल की प्रारंभिक पठन-पाठन डीएवी स्कूल अनपरा स्तनातक जवाहर लाल यूनिवर्सिटी दिल्ली से_
*आईएएस की परीक्षा में५३८वीं रैंक हासिल कर अविनाश अंशुल का जन्मभूमि पर जोरदार स्वागत*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, September 26, 2021 3:31 PM
---Advertisement---

