विहिप बजरंग दल की जिला मासिक बैठक संपन्न।

---Advertisement---

ब्यूरो सोंनभद्र,

रेणुकूट। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला मासिक बैठक रेणुकूट नगर पंचायत कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक का शुभारंभ राम नाम संकीर्तन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री सतीश जी एवं विभाग मंत्री राजेश सिंह ने भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव व स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाने हेतु रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया। संघ की दृष्टि से रेणुकूट जिला के सभी प्रखंडों में कार्यकारिणी गठन पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका सीमा उपाध्याय ने रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र सेवा व सुरक्षा का शपथ दिलाया।

जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि यदि हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हमें संस्कृति और संस्कारों को अपनाना होगा क्योंकि यही संस्कार हमें धर्म के मार्ग पर चलने, समाज व परिवार को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते है। हम सभी कार्यकर्ता समाज के जागरूक व्यक्ति हैं। हमको देख कर ही समाज के लोग उसका अनुसरण करते हैं। इसलिए हमारे आचरण धर्म मय व संस्कार मय होने चाहिए।

जिला मासिक बैठक में प्रमुख रूप से जिला संयोजक संदीप गुप्ता, जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कोमल जी, जिला कोषाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, दिलीप पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment