*रेलवे विभाग द्वारा प्रीतनगर में फिर पकड़ाया नोटिस लोगों में आक्रोश।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र-मंगलवार को एक बार पुनः रेलवे के अधिकारियों व आरपीएफ की टीम ने प्रीतनगर निवासियों के यहाँ नोटिस चस्पा करने पहुंची जैसे ही इस बात की जानकारी प्रीत नगर वासियों को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगर पंचायत के अध्यक्ष फरीदा बेगम को दी प्रीतनगर के निवासियों के अधिवक्ता अमित सिंह पहुंचकर मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारीयों व आरपीएफ इंस्पेक्टर से वार्ता किये और प्रीतनगर वासियों के जमीन का कागजात दिखाकर उनका मज़बूती से पक्ष रखे लेकिन हमेशा की तरह आज भी रेलवे के अधिकारी अपना कागजात दिखाने में असमर्थता जाहिर किये जिससे कि प्रीतनगर वासियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है वही मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने इस बाबत एईएन को दूरभाष पर इस बात की जानकारी दी जिस पर उन्होंने अधिवक्ता अमित सिंह और उनकी टीम को अपने सारे कागजात के साथ अपने ऑफिस पर बुलाया है। इस बाबत अधिवक्ता अमित सिंह ने कहा कि रेलवे के अधिकारी बिना सुसंगत कागज़ात के प्रीतनगर के लोगो को उनके घर से बेदखल करना चाहते हैं, लेकिन लोगो को बेदखल नही होने दिया जाएगा क्योंकि रेवन्यू रिकार्ड प्रीतनगर के लोगो के पक्ष में है राजस्व कागज कई बार मांगा गया पर रेलवे के कर्मचारी बिना उचित कागज के ही बेदखल करने चले जाते है।
गौरतलब हो कि प्रीतनगर में रेलवे के द्वारा बिगत कई महीनों से कभी नोटिस पकड़ा दिया जा रहा तो कभी नापी करने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स लेकर पहुँच जा रहा है जिससे कि प्रीतनगर निवासियों में भय का माहौल व्याप्त है वही जब स्थानीय लोग उन अधिकारियों से कागजात मागते है तो रेलवे दिखा नही पाती है उसके बावजूद रेलवे अपना स्वामित्व जमाने के लिए परेशान है। वही कुछ दिनों पहले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अली की मौजूदगी में निर्वतमान ओबरा के उप जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र ने इन्ही सब मामले को लेकर रेलवे के अधिकारियों से समस्त अभिलेख लेकर ही नोटिस दिए जाने व नापी कराने का आदेश दिया था उसके बावजूद रेलवे द्वारा तब से दो बार प्रीतनगर के लोगों को नापी व नोटिस दिए जाने के बाबत परेशान किया जा चुका है।
स्थानीय निवासियों ने कहांकि हम लोगों की दो पीढ़ी प्रीत नगर की जमीन पर अपना जीविकोपार्जन कर चुकी है हम सभी लोग रोज कमाते हैं और खाते हैं ऐसे में अगर रेलवे ने हम लोगों के आशियानों को तोड़ दिया तो हम सभी लोगों के समक्ष बहुत विकट स्थिति पैदा हो जाएगा विरोध करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनी जैन, सतनाम सिंह, पूर्व सभासद मुंबई, सभासद रूपा देवी, लालता प्रसाद, सपा नेता जी दीनानाथ सेठ,रामचंद्र कनौजिया, सर्वजीत यादव, बद्रीनाथ, सैकड़ों संख्या में लोगो ने आक्रोश जाहिर किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment