*मिशन २०२२:सपा अल्पसंख्यक सभा नगर कमेटी का गठन*

---Advertisement---

_अनपरा, सोनभद्र:उमेश कुमार सिंह आज

दिनांक ०८अगस्त२०२१ को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक विशिष्ट अतिथि सपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष के अगुवाई में काशी मोड़ पर आयोजित हुई । इस बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष अयूब खान नायला व नगर उपाध्यक्ष जमील खान,एवं नेहाल अहमद नगर महामंत्री इस्तियाक अहमद को नगर महामंत्री आसिफ खान को कोषाध्यक्ष नवनियुक्त किया गया।
और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दिया। पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उनका नियुक्ति किया है। पदाधिकारीगण ईमानदारी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे और अल्पसंख्यक समाज एकजुट होकर २०२२में माननीय अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाने का काम करेंगे।सभी उपस्थित लोगों ने वर्तमान सरकार से मा0 पूर्व मंत्री आजम खान को रिहा करने की अपील की।जुल्फिकार अली ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का हित समाजवादी पार्टी में निहित है।समाजवादी पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों के हित और उनके मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है।सपा की जब जब सरकार बनी है हमेशा अल्पसंख्यकों के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं और लाभप्रद नीतियां लागू हुई है । उन्होंने आजम खां साहब के साथ भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जुल्म और ज्यादती की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी ।जब से भाजपा सरकार देश और प्रदेश में बनी है तब से उसका एकमात्र काम है विरोधी दल के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेलों में डालना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है वह जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती , समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के बुनियादी सवालों पर राजनीति करती रही है ।वह जनता के हक और हकूक की लड़ाई लड़ती रहेगी ।इस बैठक में मुख्य रूप से मो. हफीज फुलील,अमन खान,असलम खान, आरिफ खान, नेहाल अहमद, त्रिवेणी यादव, अंजनी यादव,फिरोज खान, जुल्फिकार अली,किला चंद यादव, उमेश तिवारी, नीबूल हाजमी ,आदि उपस्थित थे ।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment