*जयंत परियोजना में ओबी कंपनी कोंडई का हैवी वाहन पलटा, चालक कि हालत गंभीर,,!!*
*नियम कानून कि धज्जियां उड़ा रहा कंपनी प्रबंधन,,!!*
*मौत का तमाशा देख रहा स्थानीय प्रशासन,,
”
*सिंगरौली* (जयंत) एनसीएल के जयंत परियोजना में ओवरबर्डन का काम कर रही संविदा एजेंसी कोंडई का भारी भरकम वाहन बीते गुरुवार को पलट गया जिससे चालक एवं एक अन्य सहयोगी श्रमिक को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में उपचारार्थ आज भर्ती कराया गया है
*नियम कानून कि धज्जियां उड़ा रहा कंपनी प्रबंधन,,!!*
हासिल जानकारी के मुताबिक एनसीएल एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा लागू नियम सर्तों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है जहां पर अप्रशिक्षित बगैर लाइसेंस बीमा के ही हैवी वाहन चलाए जा रहे हैं कंपनी कि लगातार जारी लापरवाही के वजह से अब तक अनगिनत चालक एवं अन्य श्रमिकों कि मौतें हो चुकी हैं तथा कंपनी प्रबंधन पूर्णरूपेण सुरक्षात्मक लापरवाही करने के बावजूद कानूनी कार्रवाई से कैसे बच रही है ये चर्चा का विषय बना हुआ है

