*कमिश्ननर ने किया सयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज का औचक निरीक्षण*

---Advertisement---

 

_अनपरा -सोनभद्र    *उमेश कुमार सिंह*

मिर्ज़ापुर मण्डल कमिश्ननर योगेश्वर राम मिश्रा ने सँयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज अनपरा का औचक निरीक्षण कर यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और कोविड-१९से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने कोविड-१९से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दुधी रमेश यादव चिकित्साअधीक्षक बृजेश सिंह यादव एवं उर्जान्चल ऑक्सीजन बैंक के संथापक पंकज मिश्रा अनपरा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत पुलिस कर्मी उपस्थित थे।पंकज मिश्रा जी ने कमिश्ननर को ज्ञापन सौंप कर करहिया ऑक्सीजन सिलेण्डर प्लांट में हो रही लिक्यूड गैस की कमी को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिससे उर्जान्चल क्षेत्र वासियों को ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सके और इस कोरोना काल,संक्रमण काल मे लोगों की जीवन को बचाया जा सके कमिश्नर ने सयुक्त अस्पताल में जलपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए और विद्युत आपूर्ति सिस्टम की लगातार पड़ताल की जाती रहे,। कहा कि अच्छी चिकित्सा सेवा के लिए सभी जरूरी इंतजाम रखे जाएं।अपने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment