अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
भारतीय जनता पार्टी के पटवध जिला पंचायत के प्रत्याशी रामबृक्ष खरवार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज हिंदू नव वर्ष एवं चैत नवरात्र के प्रथम दिन 13 अप्रैल को मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने विधिवत पूजन एवं नारियल फोड़कर किया । उद्घाटन के उपरांत पटवध जिला पंचायत के डाला एवं चोपन मंडल के सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास को और गति देने के लिए हमें हर हाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हासिल करना है साथ ही गांव गांव मे
प्रधानमंत्री आवास योजना , सौभाग्य योजना ,आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि करोना काल में निशुल्क राशन वितरण ,निशुल्क वैक्सीन टीकाकरण एवं कई योजनाओं को बताकर एवं वंचित लाभार्थियों को शीघ्र ही लाभ दिलाने का आश्वासन देकर हम आगामी पंचायत चुनाव में विजय हासिल करें । उद्घाटन कार्यक्रम एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पटवध जिला पंचायत के सभी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता योजना बनाकर घर संपर्क करें एवं रामबृक्ष खरवार को विजई बनाएं । उद्घाटन कार्यक्रम एवं बैठक को जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद एवं जीत सिंह खरवार ने भी संबोधित किया । बैठक में पटवध जिला पंचायत के संयोजक राजेश अग्रहरि ने नवरात्र की शुभकामना एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं प्रत्याशी बनकर प्रत्येक बूथ पर विजय हासिल करने हेतु संकल्प दिलाया । चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा तेजवंत पांडे जी सेक्टर प्रभारी तीर्थ राज शुक्ला जी मंडल उपाध्यक्ष डाला कमलेश पांडे जी, मंडल उपाध्यक्ष चोपन प्रेम पटेल जी ,संदीप पांडे जी धर्मेंद्र विश्वकर्मा जी, मंडल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी मंडल आईटी प्रमुख डाला रोहित गोस्वामी जी ,पूर्व किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नित्यानंद दुबे जी सेक्टर संयोजक पटवध राजेश चौधरी जी सेक्टर संयोजक सिंदुरिया मनोज पांडे जी एवं बूथ अध्यक्षगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालक मंडल महामंत्री विकास चौबे जी ने किया ।
*भाजपा पटवध पंचायत प्रत्याशी कार्यालय का उद्घाटन संपन्न*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 14, 2021 2:45 AM
---Advertisement---

