वली अहमद सिद्दीकी,,
अनपरा/ सोनभद्र- विगत कुछ माह पहले उर्जान्चल के पत्रकार हरविक्रम जीत सिंह सोढ़ी को बीना एनसीएल में कार्यरत बीजीआर/डेको आउटसोर्सिंग कम्पनी के मैनेजर द्वारा नक्सली कमांडरों का साथी बताकर फोन से धमकी देने वाला मामला तुल पकड़ लिया है जिसमे अभियुक्त अरुण सिंह कार्तिक कुमार मैनेजर बीजीआर कम्पनी 24 मार्च को अपर सी जे एम सोनभद्र ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होने के बाद अभियुक्त अरुण सिंह कार्तिक कुमार को सम्मन जारी कर 12 अप्रैल2021 को अदालत में हाजिर होने के लिए तलब किया है सम्मन के तामिला के लिए सीधे शक्तिनगर थाना पुलिस को सम्मन जारी किया गया है की सम्मन का तामिला कराकर अभियुक्त को सूचित किया जाए वादी मुकद्दमा हरविक्रम जीत सिंह सोढ़ी के
अधिवक्ता रोशन लाल यादव ने यह जानकारी दिया !
पत्रकार हरविक्रम जीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि एक तरफ जहाँ योगी सरकार अपराध पर रोकथाम लगाने को लेकर सम्बन्धित अपराधी,माफियाओ,नक्सलियों,गैंगेस्टर पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही कर सलाखों भेजने को लेकर प्रदेश में शख्त नजर आ रही है ! दूसरी ओर जाल माल की धमकियां देने वाले के खिलाफ इस मामले में शासन प्रसासन द्वारा मामले को गम्भीरता से न लेते हुए अभी तक किसी तरह की कोई उचित ठोस कार्यवाही की है जिसके कारण मुझे न्यांय व जाल माल की सुरक्षा को लेकर न्यायालय का शरण लेना पड़ा !और जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाने को तैयार बैठा हूँ !

