*अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा मंत्री का किया जोरदार स्वागत

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह,,

अनपरा,,_सोनभद्र-अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा मंत्री रामा शंकर पटेल का उर्जान्चल क्षेत्र में आगमन पर डिबुलगंज चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ते और फूल मालाएं पहनाई।इसके बाद राजेन्द्र सिंह पटेल के गृह पर जलपान भी कराया गया।ग्रामीणों ने अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा मंत्री को अपनी समस्याओं को भी अवगत कराया। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित दामिनी अतिथि गृह में विश्राम करेंगे सुबह शक्तिनगर मां ज्वालामुखी का दर्शन करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनपरा परियोजना का भी निरीक्षण करेंगे। 15 महीने से बंद अनपरा डी की सातवीं इकाई को शीघ्र चालू कराने को लेकर परियोजना के अधिकारियों के साथ वार्ता कर सकते है।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुलडोमरी बालकेश्वर सिंह ,केसी जैन, राजेन्द्र सिंह पटेल, बबलू शुक्ला, गमगम सिंह उर्फ प्रवेश राज सिंह, जगदीश वैश्य,प्रमोद शुक्ल, सरजू वैश्य,अनपरा मंडल के सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।_*अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा मंत्री का किया जोरदार स्वागत

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment