महामहिम राष्ट्रपति महोदय के जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का लिया गया जायजा*

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,सोंनभद्र

*आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, उ0प्र0, मीरजापुर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का लिया गया जायजा*

महामहिम राष्ट्रपति महोदय के जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 06.03.2021 को पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र उ0प्र0 मीरजापुर श्री पीयूष श्रीवास्तव द्वारा जनपद सोनभद्र के आगमन पर सर्वप्रथम सर्किट हाउस लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में गार्द की सलामी ली गयी । इसके उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र उ0प्र0 मीरजापुर द्वारा आयुक्त, मीरजापुर श्री योगेश्वर राम मिश्रा एवं जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रुप से थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत स्थित बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ सेवा कुंज आश्रम, कारीड़ाड, चपकी, बभनी में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा हेलीपैड, विश्राम कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि के बारे में विस्तृत रुप से विचार विमर्श करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस मौके पर ए0डी0एम, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/ऑपरेशन), एस0डी0एम-दुद्धी, क्षेत्राधिकारी-दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक-बभनी सहित अन्य आला अधिकारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment