*मिशन शक्ति* *नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन/सोंनभद्र

आज दिनांक 06.03.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद सोनभद्र में बालिकाओं/छात्राओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थाना करमा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के हंस वाहिनी इण्टर कॉलेज, थाना शाहगंज पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय खजुरी एवं प्रभारी महिला थाना उ0नि0 संतू सरोज द्वारा युग शांति इण्टर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज की छात्राओं को महिला शिक्षा, सुरक्षा व आत्मरक्षा पर विशेष जोर देकर जागरूक किया गया । इसके साथ-साथ यह भी बताया गया कि छात्राओं/बालिकाओं को स्कूल आते-जाते समय या अपने गांव/क्षेत्र में कोई भी किसी प्रकार से परेशान करता है तो उसकी शिकायत आप अपने नजदीक के थाने पर तुरंत निर्भीक होकर अपनी गोपनीयता बनाये रखते हुए कर सकती हैं या आपात स्थिति में आप पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर सकती हैं । इसके साथ ही छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया । प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी, जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकती हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment