*आदिशक्ति मां जगतजननी सभी विध्न बाधाओ को दूर करती है* श्री देवी प्रसाद जी महाराज

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
शुक्रवार की देर शाम चोपन बैरियर स्थित तारकेश्वर दत्त पाठक के आवास पर माँ मैहर धाम मध्यप्रदेश के प्रधान पुजारी श्री श्री 108 श्री देवी प्रसाद पांडेय जी महाराज के आगमन से माता के जयकारे से समूचा नगर गुंजामय हो गया। उपस्थित भक्तों को अपने संबोधन में माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर के प्रधान पुजारी श्री श्री 108 श्री देवी प्रसाद महाराज ने कहा कि आध्यात्म ही जीवन का आधार है।मनुष्य आध्यात्मिक शक्ति व प्रेम के माध्यम से ईश्वर की कृपा प्राप्त कर सकता है।बिना भक्त के भक्ति नही होता है।।जब संसार नही दिखता है तब ईश्वर दिखता है जब ईश्वर दिखता है तब संसार नही दिखता है।भक्तगणों से माँ शारदा के चरणों में ध्यान करने की बात कहते हुए बताया कि संसार में सभी के कल्याण के लिए कार्य करे और पुण्य के भागी बने। माँ शारदा आदिशक्ति सभी विघ्न बाधाओं को दूर करती हैं।वही समाजसेवी राकेश जायसवाल द्वारा अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर प्रारूप का स्मृति चिन्ह स्वामी जी को भेंट किया गया
सुबह से ही भक्तों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन को उमड़ पड़ी।भक्तो ने श्री देवी प्रसाद जी का दर्शन पूजन किया व आशीर्वचन लिया शुक्रवार को देर शाम को सत्संग भजन के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें नगर सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।बताते चले कि बसंत पंचमी के अवसर पर मैहर से सड़क मार्ग से प्रधान पुजारी श्री श्री 108 श्री देवी प्रसाद जी महाराज का आगमन ओबरा में हुआ था।जिसके साथ ही गुरुवाणी व भजन कार्यक्रम जारी रहा।इस दौरान ज्ञानेंद्र पाठक, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सूर्यकांत त्रिपाठी ,श्री राम पांडे संजीव त्रिपाठी, पारस तिवारी,मिलन अग्रहरि,सत्यप्रकाश तिवारी,ओमप्रकाश शर्मा, ऋषि तिवारी नवल किशोर चौबे , आनंद अग्रवाल, राजेश अग्रहरी,अंकुर जायसवाल ,नीरज भाटिया,राहुल श्रीवास्तव, विनय सिंह,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,उमाशंकर पांडेय,वीरेंद्र सिंह वैरागी,राकेश अग्रहरि,उदित अग्रहरि , महेंद्र केशरी,आदि माँ शारदा भक्त उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment