*पती पत्नी के बीच विवाद में हुई मारपीट के गंभीर चोट लगने के कारण पत्नी की हुई मौत..* **

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला सोनभद्र।स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित झपरहवां टोला में पती-पत्नी के बीच हुआ मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गयी।मारपीट की घटना रात्रि का बताया जा रहा है।घायल महिला के मौत कि जानकारी गुरूवार की सुबह लोगो को हुई।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार डाला चढ़ाई स्थित झपरहवां टोला में लक्ष्मण गोड़ अपनी पत्नी अनिता(35) के साथ रहा करता है।बुधवार की रात पती-पत्नी दोनो ने कच्ची शराब पीया उसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा।झगड़े के दौरान ही लक्ष्मण ने अपनी पत्नी अनिता को मारापीटा जिसके कारण उसका सर फट गया।शराब के नशा में होने के कारण वह घर के अन्दर ही पड़ी रह गयी। पड़ोस के 200 मीटर दूर निवासी सुनीता पत्नी महादेव अपने पूर्व में दिए उधार मांगने सुबह गई तो देखा घर मे कोई नही है घर के अंदर मृतक अनिता अचेत है जिसे उठाने लगी जिससे हाथ मे खून लग जाने के बाद चिल्लाने लगी कि पड़ोस में 100 मीटर दूर रह रही मृतक की देवरानी राजवंती देवी पत्नी स्व0 रमाशंकर दौड़ कर आई । फिर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने जब देखा तो जगाने उठाने का प्रयाश किया जंहा उसका शरीर पुरा अकड़ा हुआ था।जिसकी मौत हो चुकी थी।मौत की जानकारी स्थानीय लोगो ने डाला पुलिस को दिया।मृतक अनिता के चार बच्चे है।बच्चो में दोनो लड़किया कुछ वर्षो से म्योरपुर स्थित रासपहरी अपने ननिहाल में रहते है।जबकि दोनो लड़के डाला में ही अपने मामा कन्हैया के यहां विगत चार दिनो से रह रहे है।मृतक के पुत्र विकास ने बताया कि पिता लक्ष्मण शराब पीकर हमेशा उन सबको भी मारापीटा करता था।जिसके भय से वे दोनो लड़के अपने मुंह बोले मामा कन्हैया के यहां चले गये थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के सम्बंध में चौकी प्रभारी एस.के.सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया पती-पत्नी के बीच मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से अनिता की मौत की बात सामने आ रही है
मामले की जांच-पड़ताल किया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment